24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में चोर मंदिर में घुसे और दानपात्र का ताला तोड़कर दान की राशि लेकर फरार हो गए। मंदिर में गंदगी भी डाल दी , ऐसे में लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस के अनुसार सुभाष नगर थाना क्षेत्र में गायत्री माता मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दानपात्र का ताला तोड़कर दान राशि चुरा ली। जानकारी मंदिर के पुजारी परिवार को मंदिर पहुंचने के बाद लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुजारी मंजू देवी ने कहा कि सुभाष नगर डिस्पेंसरी के सामने पार्क में स्थित गायत्री मंदिर में सुबह जब हम ताला खोलने के लिए आए, तब अंदर देखा तो मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ था और ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा हुआ था अज्ञात चोरों ने दानपात्र में रखी करीब 10 से 20 हजार की दान-राशि चुरा ली तथा फरार हो गए। चोरों ने मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर गंदगी भी कर दी, जिसका लोगों ने विरोध किया व आक्रोष है।
भीलवाड़ा में गायत्री मंदिर में दान-पात्र के ताले तोड़े, दान राशि लेकर फरार हुए चोर

Advertisements
