24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर । जिले के भीण्डर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री मीना टेलर के भीण्डर स्थित निवास पर महिला मोर्चा की पदाधिकाायो ने एक बैठक इुई जिसमें महिला मार्चा पदाधिकारी मौजुद रही। मीड़िया को दिये बयान में टेलर ने कहा की मात्र डेढ साल पहले आई महिला को मंडल अध्यक्ष बना दिया हम स्वीकार नहीं करेगें और मनमानी करती है हम 16 वर्षाे से पार्टी के कार्यकर्ता है जब जनता सेना का भींडर में यहां प्रभाव था पार्टी का झण्डा उठाने वाला कोई नहीं था हमने कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का साथ दिया था और आज पार्टी में हमे बुलााया नहीं जाता है और हम मण्डल अध्यक्ष को स्वीकार नहीं करेगें। पार्टी में एक ही महिला(वर्ममान मण्डल अध्यक्ष जिसको अभी बना रख है वह)उसको बूथ अध्यक्ष,खाद्य सुरक्षा सदस्य सभी में उसी महिला को पद दे रखा हैं और बना दिया जाता हैै वो हमें स्वीकार नहीं है। महिला मोर्चा ने सैकड़ो महिलाओं ने हमारे साथ जुडकर कार्य किया साथ ही महिलाओं के साथ इनका व्यहवार सही नहीं है। 2013 में जीन महिलाओं ने जिन परिस्थितियों में काम किया उनको एकाकए महिलाओ को मौका दिया जाये। साथ ही प्रदेश नेतृत्व और जिला पदाधिकारियों को सभी को पत्र लिखा है। एक महिला पदाधिकारी ने कहा की हम एक वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा हमें मण्डल अध्यक्ष को लेकर जो बैठक हुई उस दिन हमे रोका गया और हमारे साथ अभद्रता की गई साथ ही। महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा चौबीसा को कहा की इन महिलाओं का यहा पर कोई काम नहीं है। इस मौके पर बैठक में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता सेन,गोरी वैष्णव,मंडल मंत्री केसर सेन,कार्यालय मंत्री माया वेद,कार्यालय सदस्य कला वैष्णव आदी मौजुद रही।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.