24 न्यूज अपडेट ब्यूरो। भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है। 2019 में भाजपा ने इस सीट से पूनम महाजन (दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी) को टिकट दिया था। पूनम ने जीत भी दर्ज की थी। उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था और उसे फांसी दिलाई थी। इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार 27 अप्रैल को असम के गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहती नदी की तरह है। कुछ लोगों के चले जाने से इस पर कोई असर नहीं पड़ता।खड़गे ने कहा- भाजपा कहती है कि भ्रष्टाचारियों को जेल में डालना चाहिए। लेकिन जब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वाले नेता उनकी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उन्हें गोद में बैठाया जाता है। उन्हें राज्यसभा या विधानसभा में भेजा जाता है।अमेठी की जगह केरल के वायनाड से राहुल के चुनाव लड़ने की आलोचना पर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर सवाल उठाने वालों को बताना चाहिए कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने कितनी बार अपनी सीटें बदली हैं। खड़गे ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए थोड़े दिन इंतजार करना होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 27042024_Epaper – 56 दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा