24 न्यूज अपडेट. ओम जैन शंभूपुरा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला संगठन संरचना पर्व के दुसरे चरण की कार्यशाला रविवार को अंहिसा नगर ओछड़ी स्थित भाजपा जिला जिला कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, सांसद सी पी जोशी के सानिध्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता व जिला संगठन संरचना पर्व प्रभारी मुकेश गर्ग के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य वक्ता दामोदर अग्रवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन में नियुक्तियों को लेकर पार्टी द्वारा तय मापदंडों की जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि संगठन एवं पार्टी का कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाती है। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में संगठन के दायित्वों का बदलाव करना एक अनवरत प्रक्रिया है, संगठन में परिवर्तन से प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है। अपने नवीन दायित्व को पाकर कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ भाजपा को मजबूत करने को लेकर प्रयास करता है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को समानता व समरसता समावेश करते हुए दायित्व मिलता है। यह प्रक्रिया भाजपा के लिए एक पर्व के समान होती है। भाजपा परिवार वाद व जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने वाली पार्टी है जिसमें हर वर्ग के कार्यकर्ता को उचित स्थान, दायित्व व सम्मान मिलता है। संगठन संरचना के तहत चित्तौड़गढ़ में भी अच्छे और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को मजबूत करना है। हम सभी को इस पर्व की गंभीरता को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है और अपने- अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। कार्यशाला में चितौड़गढ़ जिले को प्रदेश में सक्रिय सदस्यता के मामले में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की ताकत बताया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा ने केंद्र और राज्य में सरकार बनाई है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया।
क्लस्टर प्रभारी डा. मिथलेश गौतम ने कहा कि दूसरी पार्टियां संगठन चुनाव का पर्यायवाची संगठन पर्व रखने पर भाजपा की ओर देख रही। भाजपा वैज्ञानिक तरीके से कार्य करते हुए पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए कार्यक्रमों को समयबद्ध प्रारंभ करना जरूरी है।
सक्षम,समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन पर्व के प्रमुख तत्व हैं।भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा में विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप ही संगठन संरचना की जाती है। संगठन पर्व की प्रथम और महत्वपूर्ण कड़ी बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति है। इसके बाद मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन संरचना में महत्वपूर्ण रहेगी ।भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान मे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी द्वारा जिस मजबूती एवं जिम्मेदारी से सदस्यता अभियान में कार्य किया उसी सक्रियता एवं सकारात्मकता से सक्रिय सदस्यता अभियान में कार्य करना है। संगठन महापर्व में बुथ स्तर से जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर तक हमारा संगठन सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी हो ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। बूथ समिति और पन्ना प्रमुख का निर्माण सामाजिक संरचना को देखते हुए किया जाना चाहिए। पार्टी और विचार बड़ा होता है पद नहीं। संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया आभार जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने किया।
कार्यशाला को संगठन पर्व सहयोगी रतन गाडरी, जिला प्रभारी हेमंत लांबा ने भी संबोधित किया। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, श्याम पहाड़िया, पूर्व विधायक भूमि विकास बैंक चैयरमेन बद्रीलाल जाट मंचासिन रहे। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। सक्रिय सदस्यता अभियान जिला संयोजक रणजीत सिंह भाटी, सागर सोनी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, प्रधान देवेन्द्र कंवर,बगदीराम धाकड़, जिला मंत्री कर्नल सिंह कांकरवा, संजू लढ्ढा, सी पी नामधराणी, जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, जगदीश भांड सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सदस्यता अभियान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading