Site icon 24 News Update

भाजपा को वोट नहीं देकर करेंगे चोट, राजपूत संगठनों ने किया बायकॉट का ऐलान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर में राजपूत समाज के सामाजिक संगठनों की सामूहिक प्रेस कांफ्रेंस कर श्री राजपूत करणी सेना,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, क्षत्रिय युवा महासभा समेत अन्य संगठनों की ओर से चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की बात कही गई। उदयपुर, बांसवाड़ा-डुंगरपुर व चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीटों पर भाजपा को वोट नहीं देने की अपील हुई। इन संगठनों ने भाजपा पर हमला बोला कि हमनें भाजपा को खडा किया और हमें ही कुचलने का काम कर रही है भाजपा। भाजपा नेता बेलगाम होकर क्षत्राणियों के खिलाफ कर रहे हैं बयानबाजी तो भाजपा की आईटी सेल रविंद्र सिंह भाटी को बता रही है देशद्रोही। ये समाज के साथ भाजपा का कुठाराघात, है व अब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। वागड क्षत्रिय महासभा के दिग्विजय सिंह करेलिया, श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष जीवण सिंह सेनवाडा ,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत , क्षत्रिय महिला महासभा अध्यक्ष मंजुला कंवर, करणी सेना जिला प्रभारी निर्भय सिंह महिला जिला अध्यक्ष कृष्ण कुवर राठौड ने कहा कि भाजपा अहंकार में डूबी हुई है। अबकी बार यही अहंकार ले डूबेगा, प्रथम चरण में किया था वोटिंग का बहिष्कार, दूसरे में गैरभाजपाई प्रत्याशियों को शिफ्ट होंगे राजपूत वोट। इस अवसर पर मंत्री परुषोत्तम रुपाला द्वारा क्षत्राणियों के संबंध में गलत टिप्पणी, रविंद्र सिंह भाटी को भाजपा आईटी सेल द्वारा देशद्रोही बताकर ट्रोल करना, राजपूत समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं, ब्रजभूषण सिंह जैसे पुर्व से स्थापित दिग्गजों की टिकटें काटना, चित्तौड़गढ़ में राजपूत महिला से दुर्व्यवहार, चुनावी समय में करण सिंह उचियारड़ा के विरुद्ध वारंट जारी करना आदि पर भी चर्चा हुई।

Exit mobile version