24 न्यूज अपडेट, बांसवाडा। ट्रांसपोर्ट कंपनी के जयपुर सहित देशभर के 23 ठिकानों पर मंगलवार सुबह से इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की रेड हुई है। उदयपुर में गोल्डन एंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के ऑफिस और इससे जुड़े लोगों के व्यवसाय व घरों पर सुबह 5 बजे ही टीमें पहुंच गई। जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में कार्रवाई की गई। उदयपुर के टीकम सिंह राव पर कंपनी के माध्यम से अवैध माल परिवहन ट्रांसपोर्टेशन का आरोप है। रेड राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में डाली गई है। गुजरात में 2 जगहों, मुंबई में एक, बांसवाड़ा में तीन, जयपुर (विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया) में एक और उदयपुर में 16 ठिकानों पर टीमें जांच कर रही हैं। इधर, बांसवाड़ा के कॉमर्शियल कॉलोनी स्थित ऑफिस में टीम पहुंची है। इस ऑफिस से संबंधित काम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह राव देखते हैं। गोविंद सिंह राव का मुख्य व्यवसाय ट्रांसपोर्ट का है। जैसे ही सुबह अधिकारियों सहित टीम की गाड़ियां ऑफिस के बाहर पहुंची लोगों की भीड़ जमा हो गई। उदयपुर में राव के भाइयों का बड़ा ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.