Site icon 24 News Update

भगवान श्री गणेश को जानो प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह व महाआरती संपन्न

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। नगर की प्रमुख श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान (रजि.) द्वारा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के क्रम में कुछ दिनों पूर्व महेश नगर स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर गणेश उत्सव प्रोग्राम में 15 वर्ष तक के आयु के बच्चों के लिए भगवान श्री गणेश को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई उसके पुरस्कार वितरण समारोह बीती रात्रि को प्रदान किये गए कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार भराड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता में भगवान श्री गणेश से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का पेपर लिया गया प्रतियोगिता में 111 बच्चे बच्चियों ने भाग लिया पेपर लगभग एक घंटा चला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पारसमल पारख, थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने की। मंदिर मंडल समिति द्वारा अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी व ऊपरना पहनाकर व आतिशबाजी व ढ़ोल नगाड़ो की थाप के साथ स्वागत किया गया प्रथम 10 बच्चों को शील्ड प्रशंसा पत्र व भाग लेने वाले सभी बच्चों को सात्वना पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए प्रतियोगिता मै प्रथम वैभव सोनी सुपुत्र विकास कुमार सोनी रहे इस अवसर पर संस्थान संरक्षक श्रीनिवास भराड़िया,कोषाध्यक्ष रामसहाय काबरा, प्रवक्ता दिनेश पहाड़िया,गोपाल नाथ, राजेश बहरानी,सतीश लड्ढा, दीपक तोषनिवाल, मुकेश बम्ब,अनुराग अग्रवाल,भानु जंवर, व कई गणमान्य जन व माताए बहने मौजूद थी। पांडाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजता रहे उन्हे पुरस्कार वितरण कर समारोह संपन्न हुआ । थानाधिकारी मीणा आयोन स्थल पर बच्चे व बच्चियों से मिलकर बहुत खुश हुए एंव कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया ।

Exit mobile version