कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के पावन पर्व श्री गणेश चतुर्थी से आरम्भ हुए गणेशोत्सव की नगर में धूम मची हुई है। इसके अंतर्गत नगर के सुभाष चौक सब्जी मंडी में श्री सुभाष सांस्कृतिक संस्थान के द्वारा सोमवार रात्रि को भगवान श्री गणेश की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत के साथ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमेश तोतला, सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, युवा उद्यमी पीयूष शारदा, भाजपा नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, समाजसेवी रोशन सोनी, जितेंद्र जैन, श्याम अग्रवाल, वॉइस ऑफ स्टोन सिटी के संपादक विनोद नागोरी सहित अतिथियों ने महाआरती कर श्री गणेश जी से आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
महाआरती से पूर्व श्री सुभाष सांस्कृतिक संस्थान के संरक्षक दिलीप मोदी, अध्यक्ष लक्की आहूजा के नेतृत्व में संस्थान सदस्यों द्वारा अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर, उपरना एवं मेवाड़ी पगड़ी से अभिनंदन किया गया। महाआरती के पश्चात समाजसेवी एवं प्रोपर्टी व्यवसायी जितेंद्र जैन की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

