उदयपुर। नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर 21 तोपों की सलामी से भगवान का स्वागत किया गया। जैसे ही रात की 12 बजते है नाथद्वारा के रिसाला चौक से एक के बाद एक तोप से पूरा नगर गूंज जाता है और चौक में खड़े भक्तों के मुख से एक ही आवाज में बोल गिरिराजधरण कि जय…से पूरा आसमान गूंज जाता है। श्रीनाथ मंदिर मंडल के पीआरओ गिरीश व्यास बताते है कि भगवान कृष्ण के जन्म पर तोप चलाने की ये परम्परा 353 साल से चली आ रही है। जब भगवान श्रीजी मेवाड़ में पधारे तब से इसी तरफ श्रीजी के जन्म पर नगरवासियों को सूचना देने के लिए तोप चलाई जा रही है। इसमें 2 तोप का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें से के तोप नर तो दूसरी तोप नारी का रूप हैं। ये तोप राजपरिवार के समय से है। ये श्रीजी का 5190 जन्मोत्सव है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीसारमा 5 फीट, सांडोल माता एनीकट लबालब, चिकिलवास में मकान ढहने से 7 बच्चों के पिता की मौत भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उदयपुर, पहुंचे, मनमोहन राज सिंघवी के उमरडा स्थित एसेंशिया रिसॉर्ट्स पर करेंगे रात्रि विश्राम