Site icon 24 News Update

ब्लैमकमेल करने वाले मजनूओं का फटे कपड़ों मे जुलूस, लोग फिल्मी स्टाइल में साथ चले, पुलिस जिंदाबाद के नारे लगे

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। इन मजनूओं ने एक महिला को ब्लैकमेल कर किडनैप करने की धमकी दी थी। उससे सोने की ज्वेलरी ऐंठ ली और रुपयों की डिमांड करने लगे। किडनैप की धमकी देने लगे और महिला के घर वसूली को पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने इनका वो हाल किया कि अब बार-बार माफी मांग रहे हैं। पुलिस ने चारों मजनूओं को सड़क पर एक किलोमीटर पैदल धुमाया। सभी बदमाश लड़खड़ाकर चलते रहे। इन्होंने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला को धमकाना शुरू कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिंदायका की 25 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सालभर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विक्रम बलाई से हुई। बातचीत भी होने लगी। विक्रम ने बातचीत के दौरान एक वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली व उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को बात बताई तो पति को भी धमकाने लगा। इसके बाद सोने की ज्वैलरी ऐंठ ली और विक्रम साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। उसको नहीं पता था कि यहां उसका खेल खत्म होने वाला है। पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। फुलेरा के माल्यावास गांव निवासी विक्रम बलाई (23) पुत्र सुवालाल, मानसरोवर के मान्यावास मोहरू नगर निवासी विजय गोठनीवाल (23) पुत्र रामजीलाल बलाई, नागौर के परबतसर के खानपुर हाल जयपुर के श्याम नगर वर्धमान नगर निवासी संजय वर्मा उर्फ संजू (20) पुत्र कालूराम बलाई, परबतसर के खानपुर राजपूतों का मोहल्ला निवासी लक्ष्मण राजपूत उर्फ लक्की (19) पुत्र मूल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस कल शाम करीब 7ः30 बजे चारों बदमाशों को लेकर मौके का नक्शा बनाने के लिए गई। चारों को पुलिस की टीम पैदल ले गई। इस दौरान बदमाश फटे कपड़ों में लड़खड़ाते हुए सड़कों पर चल रहे थे। याने थाने में शानदार खातिरदारी हुई और गर्मी उतर गई। इनको देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई व फिल्मी स्टाइल में पुलिस और बदमाशों के साथ लोगों की भीड़ पैदल चलने लगी। लोगों ने पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।

Exit mobile version