24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। गोगुंदा में 10 दिन पहले दो नाबालिग चचेरी बहनों के सुसाइड मामले के तार धर्मातंरण और ब्रेनवॉश से जुडते नजर आ रहे हैं। बच्चियों के स्कूल बैग में कॉपी में उूर्द में लिखी हुई आयतें मिली हैं। परिजनों ने दोनों लड़कियों के मोबाइल और उनकी कॉपी-किताब पुलिस के सुपुर्द की हैं।यह चौंकाने वाला खुलासा होने पर पुलिस भी हतप्रभ है। आरोपी ने लड़कियों का ब्रेनवॉश कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। दोनों बच्चियां 11वीं क्लास में पढ़ती थीं। हिंदी और उर्दू के वाक्य इनकी कॉपी से मिले हैं। इससे पता चल रहा है कि दोनों यह भाषा सीख रही थी। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपना नाम बदलकर मुस्कान और अनीसा रख लिया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि स्कूल की कॉपियों में उर्दू लिखी थी तो टीचर क्या कर रहे थे। क्या कभी कॉपी चेक नहीं की गई। पुलिस अब इन तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। एक और बडा खुलासा हुआ है कि लड़कियों और आरोपी के बीच 3 हजार बार कॉल पर बात हुई। यह तथ्य कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चल रहा है। लड़कियों और आरोपी के बीच करीब 3 हजार बार बात हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़कियों का हद तक ब्रेनवॉश किया गया। जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के गहलोतों का गुड़ा गांव में 10 नवंबर की शाम को 16 और 17 साल की दो चचेरी बहनों के शव घर से 500 मीटर दूर खेत में मिले थे। दोनों ने एक जैसे कपउे पहन रखे थे व जहर खा लिया था। इसके बाद से यह मामला रहस्य के घरे में था। परिजनों ने कहा कि दोनों दो महीने से परेशान थी। पुलिस ने दो दिन पहले हापुड़ (उत्तर प्रदेश) से आरोपी हाफिजपुर निवासी शहवाज (19) पुत्र तहसीन को गिरफ्तार किया है व टीमउसको उत्तर प्रदेश से गोगुंदा लेकर आई। आरोपी ने दोनों बहनों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठ ली व उसके बाद ब्रेनवॉश का काम शुरू कर दिया। कभी खुद का मोबाइल खराब होने तो कभी अन्य कारण से आॉनलाइन रुपए ऐंठ रहा था। अब तक 12 हजार रुपए ऐंठ चुका था। बार बार दबाव बनाने से बहनें परेशान हो गईं व मौत को गले लगा लिया। इस मामले में अब भी रहस्य की कई परतें खुलनी बाकी है कि क्या कोई अन्य भी इसमें शामिल था। क्या कोई स्थानीय भी इसमें शामिल था। क्या कोई अन्य बच्चे भी इसके शिकार हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राहगीरों को धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफतार, एक मोटरसाईकल व एक अवैध तलवार जब्त बड़गांव रोड: मुआवजा बढ़ता है तो सभी प्रभावितों को मिले एक जैसा लाभ, जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों ने रखी मांग