24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर पुलिस ने आज कार्रवाई की तथा जींस,शर्ट,टी शर्ट सहित अन्य पकड़ों का बड़ा स्टॉक जब्त किया, पुलिस ने सेल्स मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि नामचीन ब्रांडेड कंपनियों के नाम से डुप्लीकेट प्रोडक्ट बिकने की शिकायत लगातार मिल रही थी जिस पर पुलिस ने आज शहर कोतवाल राजपाल सिंह के नेतृत्व वाले विशेष टीम ने छापा मारा। टीम ने पंचवटी क्षेत्र में दबिश देकर डुप्लीकेट प्रोडक्ट बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश गाजियाबाद के नीरज कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार जाट ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में लिवाइस, यूएपीए, केल्विन क्लेन जैसी कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से डुप्लीकेट और कॉपी प्रोडक्ट जैकेट, पेंट, शर्ट, मोजे, स्वेटर, लोअर-टीशर्ट बिक रहे हैं। पंचवटी स्थित गोदाम पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे कपड़ों को जब्त किया गया। नकली प्रोडक्ट बेचने वाले मैनेजर नागौरी मोहल्ला थाना भीमगंज निवासी लोकेश पुत्र रमेश सोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में कोतवाल राजपाल, एएसआई ओम प्रकाश, कॉन्स्टेबल मनीष, संजय,कैलाश,प्रकाश,राजूराम,धर्मेंद्र, लालाराम शामिल रहे।
ब्रांडेड के नाम से नकली कपड़े बेचने वाले गिरफ्तार

Advertisements
