– दूसरे चरण में 14 और 21 अप्रैल को बांटी जाएगी वोटर पर्ची
जयपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे हैं, इसके तहत राज्य के 5 करोड़ 32 लाख वोटर्स में से प्रत्येक मतदाता तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका देकर मतदान दिवस पर मतदान हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण के तहत मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में आओ बूथ चले अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के विभिन्न जागरुकता अभियानों में मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 7 और 14 अप्रैल को बूथ स्तरीय आओ बथ चले अभियान आयोजित किए जाएंगे। इनमें सभी 53126 मतदान केन्द्रों पर सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य दिवसों पर भी घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका देकर मतदान के लिए मनुहार की जाएगी। प्रथम चरण हेतु मतदाता पर्ची एवं मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण 14 अप्रेल तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए 14 एवं 21 अप्रैल को सघन अभियान चलाकर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका वितरित की जाएगी। इस चरण के लिए 21 अप्रैल तक वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा। आओ बूथ चले अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मतदाता मार्गदर्शिका और मतदाता पर्ची के वितरण सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बूथ पर सेल्फी पाइंट लगेंगे, बेस्ट सेल्फी को मिलेगा सम्मान
श्री गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर सेल्फी पाइंट लगाए जाएंगे। मतदान के बाद यहां सेल्फी लेकर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बेस्ट सेल्फी को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही, सुबह 7 से 10 बजे तक हैप्पी आवर्स में मतदान करने वाले मतदाताओं से वृक्षारोपण करवाकर सम्मानित किया जाएगा। नवविवाहित वर-वधु द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संयुक्त परिवार की तीन पीढिय़ों, दादा-दादी, बेटा-बेटी और पोता-पोती द्वारा मतदान कर सेल्फी अपलोड करने पर सम्मानित किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading