24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पुलिस थाना सुखेर में 15 अक्टूबर को प्रार्थी मुकेश हरिराम पिता हरिराम उम्र 35 साल निवासी 1/7 शिवर्मा सेक्टर न. 5 हिरणमगरी जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी कि मुकेश विश्नोई उम्र 35 साल 12 अक्टूबर को अर्बन स्कावायर माल में 7 बजे काम से आया। बाहर सफेद कलर की बुलेट खडी की, वापस रात 10 बजे आकर देखा तो नहीं मिली। रिर्पोट पर प्रकरण संख्या 555/24 धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारभ किया। उदयपुर शहर में गत दिनों में मोटरसाईकिल चोरियों की बढ़ती वारदातों को देखते हुएयोगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षकय उदयपुर ने आवश्यक कार्यवाही करने तथा मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करने के निर्देश प्रदान किये। उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उदयपुर तथा कैलाश चन्द्र, वृत्ताधिकारी वृत नगर पशिचम उदयपुर द्वारा हिमाशु सिंह राजावत थानाधिकारी थाना सुखेर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा तकनीक व गुप्त रूप से प्राप्त सूचना के आधार पर विशाल लौहार पिता कैलाशचन्द्र लौहार उम्र 21 साल निवासी कौसिथल जिला भीलवाडा हाल डांगालियो की मंगरी थाना सुखेर जिला उदयपुर को डिटेन कर पूछताछ की गई तो अभियुक्त मामले की वारदात करना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशादेही से 3 मोटरसाईकिल और एक लोडिग टेम्पो जब्त किया गया। अभियुक्त से अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में हिमाशु सिंह थानाधिकारी, हिम्मतनाथ हैड कानि 1814, नारायण सिंह है कानि 129, कानि अचलाराम न.550 ,कानि भारत सिह शामिल हैं।
बुलेट चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाईकिल और एक लोडिंग टेम्पो जब्त

Advertisements
