Site icon 24 News Update

बीएसएनएल महाप्रबंधक ने किया कैलेंडर और आईएफटीवी लांच, 500 टीवी चैनल बिना सेट टॉप बॉक्स के देख सकेंगे

Advertisements

उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड, व्यावसायिक क्षेत्र उदयपुर के महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा के हाथों कार्यालय सेक्टर 4 में आज मेवाड़ फाइबर नेटवर्क कम्युनिकेशन के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। कैलेंडर के साथ ही बीएसएनएल की ओर से उदयपुर में पहलीं बार शुरू हुए आईएफटीवी सुविधा का भी लाइव डेमो किया गया।
महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि अब बीएसएनएल कनेक्शन के साथ 500 टीवी चैनल का आनंद ले पाएंगे जिसके लिए 60 से 300 एमबीपीएस के प्लान भी है। उन्होंने बताया कि बिना बफरिंग के अब आप बीएसएनल का इंटरनेट और साथ ही मुफ्त में टीवी भी देख पाएंगे इसके लिए अलग से टीवी कनेक्शन की आवश्यकता नहीं रहेगी।
मेवाड़ फाइबर कम्युनिकेशन के संचालक देवीलाल माली ने बताया कि उनके द्वारा यह कैलेंडर इस सोच से बनाया गया है की बीएसएनल से जुड़ी हुई हर जानकारी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर आम जनता तक पहुंचे उन्होंने बताया कि कैलेंडर का वितरण निशुल्क रहेगा माली ने बताया कि उदयपुर के सभी क्षेत्र में नया एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध है जिसके लिए बीएसएनल से जुड़ी टीआईपी की एक बड़ी टीम काम कर रही है इस मौके पर सहायक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद रेडिया के हाथों मेवाड़ फाइबर नेटवर्क एवं अन्य टिप को बीएसएनल के टी-शर्ट का भी वितरण करीब 50 से अधिक टी आई पी को करवाया गया इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार शर्मा वित्तीय सलाहकार नरेश सोनी सहायक महाप्रबंधक अजय चोपड़ा सहित बीएसएनएल के अधिकारी कर्मचारी और मेवाड़ फाइबर कम्युनिकेशन व बीएसएनल से जुड़े अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। उप मंडल अभियंता एफटी टीएच द्वारा पजिअ का रजिस्ट्रेशन एवं इंस्टॉलेशन के बारे में विस्तार से बताया गया। यह सुविधा उदयपुर, राजसमंद, सिरोही,बांसवाड़ा, जालौर डूंगरपुर क्षेत्र में पजिअ शुरू कर दिया गया है।

Exit mobile version