Site icon 24 News Update

बीएसएनएल उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए फरवरी में टेलीफोन अदालत

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से फरवरी 2026 में टेलीफोन अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार, उदयपुर व्यावसायिक क्षेत्र हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि टेलीफोन अदालत में उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतों—जैसे टेलीफोन खराब रहना, कनेक्शन शिफ्ट करने में देरी, अधिक बिल आने सहित अन्य सेवागत समस्याओं—का निपटारा किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “टेलीफोन अदालत” अंकित कर 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन), कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार, उदयपुर व्यावसायिक क्षेत्र, हिरण मगरी सेक्टर-3, उदयपुर के नाम से भेज सकते हैं। प्रधान महाप्रबंधक ने बताया कि टेलीफोन अदालत में उन्हीं मामलों पर विचार किया जाएगा, जिन पर पूर्व में संबंधित अधिकारियों के स्तर पर प्रयास किए जा चुके हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

Exit mobile version