Site icon 24 News Update

बिजली कर्मचारियों को लगा ड्रेस कोड का करंट….यह निकला आदेश

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। राजस्थान के बिजली विभाग के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहन कर आने पर रोक लगा दी गई हैं। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सचिव आनंदी लाल वैष्णव की ओर से आदेश में कहा गया है कि निगम के दफ्तरों में कर्मचारी-अधिकारी सही ड्रेस में नहीं आते हैं। आरामदायक (कैजुअल) ड्रेस पहनकर ऑफिस आते हैं। एक सरकारी विभाग के प्रोटोकॉल के तहत कर्मचारी जब भी ऑफिस या फील्ड में जाएं, उस वक्त फॉर्मल, साफ-सुथरे और डीसेंट कपड़ों में नजर आना जरूरी है। सरकारी दफ्तरों में कैजुअल ड्रेस पहनकर आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर भी ऐसा देखने में आया है कि कुछ निगम के अधिकारी-कर्मचारी प्रॉपर ड्रेस में नहीं बल्कि जींस-टीशर्ट, कैजुअल ड्रेस और चप्पल पहन कर आते हैं। यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है। जो भी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी पर हैं या ऑफिस अटेंड कर रहे हैं, उन्हें प्रॉपर ड्रेस में ही होना चाहिए। आपको बता दें कि यह आदेश बुधवार को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से जारी हुआ। इसी प्राकर मुख्य कार्मिक अधिकारी अमिताभ गुप्ता की ओर से जारी किया एक अन्य आदेश में कहा गया है कि ड्राइवर, चतुर्थ श्रेणी और तकनीकी कर्मचारियों को भी निर्धारित वर्दी में आना होगा। पत्र में कर्मचारियों को बताया गया है कि वर्दी भत्ता दिए जाने के बाद भी जो कर्मचारी ऑफिस समय में बिना वर्दी के आते हैं, यह विभाग के निर्देशों की अवहेलना है। इसलिए निगम से संबंधित सभी दफ्तरों में कर्मचारी वर्दी में ही आएं।

Exit mobile version