Site icon 24 News Update

बाप के प्रदेश प्रभारी के होटल पर छापा, 3 गिरफ्तार

Advertisements


डूंगरपुर। कोतवाली पुलिस की ओर से बाप पार्टी के नेता के होटल पर छापेमारी की गई तथा वहां से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बीएपी के प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह के होटल पर छापेमारी की। अवैध शराब बरामद की। मौके पर होटल पर ग्राहकों को बिठाकर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस की ओर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने के हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनाव में अवैध शराब पर छापे डाले जा रहे है। अस्पताल रोड पर स्थित होटल हवेली में ग्राहकों को बैठाकर शराब परोसी जा रही थी। थानाधिकारी भगवानलाल के साथ एसआई अमृतलाल, हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल सिंह, तेज़बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, पंकज की टीम ने लक्ष्मीनगर कॉलोनी में स्थित होटल हवेली पर रेड की। मौके पर होटल पर ग्राहकों को बिठा कर शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही लोगों में हड$कंप मच गया। तलाशी में 3 कार्टून बियर, अंग्रेजी शराब के 34 पव्वे बरामदृ किए है। होटल पर शराब को लेकर कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी गजेंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र कुबेर सिंह शक्तावत निवासी चंदोडा थाना सेमारी सलूंबर, किरण 33 वर्ष पुत्र लक्ष्मण गरासिया निवासी साबली थाना बिछीवाड़ा, बाबूलाल 28 वर्ष पुत्र मानसिंह हरमोर मीणा निवासी पालसेपुर थाना सराडा सलूंबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बनाए गए होटल मालिक दिग्विजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत निवासी करेलिया दोवड़ा की तलाश जारी है। चुनावों के समय में हुई यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस को कल ही पता चला कि अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है, या फिर कहीं किसी पॉलिटिकल इशोर पर यह सब हुआ है।

Exit mobile version