Site icon 24 News Update

बादलों पर सवार मौसम का “घूमर”, कहीं रिमझिम कहीं झमाझम, हो गई शाम सुहानी

Advertisements

उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में आज मौसम ने बादलों पर सवार होकर अंगडाई ली। खिली धूप के बीच आए बादलों की टोलियों ने जी भरकर पानी बरसाया। मौसम की रंगत बदलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। इससे पहले धूल भरी हवाओं और बिजलियों ने बादलों के आने का जश्न मनाया तो बादलों ने भी छापामार बारिश कर राहगीरों को जमकर भिगो दिया। मौसम विभाग भी खुश हो गया, उसका पूर्वानुमान सच साबित हो गया। दो दिन पहले ही उसने आज और कल के लिए उदयपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश का अनुमान प्रसारित किया था। आज बारिश से हवा में ठंडक घुल गई और शाम होते-होते लोग मौसम का आनंद लेने फतहसागर पहुंच गए। मौसम विभाग का कहना है कि यह दौर जारी रहेगा।

Exit mobile version