Site icon 24 News Update

उदयपुर में मूसलाधार, चार दिन रहेगा प्री मानसून के बादलों का डेरा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में आज मौसम विभाग की भविष्यवाणी को सच करने के लिए बादलों की टोलियों ने मौसम विभाग की ओर से बताए गए समय पर दोपहर बाद करीब पौने दो बजे कुछ इलाकें में थोडी देरे के लिए पानी बरसाया। बारिश से उमस बढ़ गई और लोग पसीना-पसीना हो गए। कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हुई। मौसम विभाग ने चार दिन तक बादलों का डेरा होने की चेतावनी दी है। ऐसे में रिमझिम का दौर अब प्री मानसून बारिश में चलता रहेगा। चार दिन के बाद मौसम साफ बताया जा रहा हैं। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद जिलों में तेज आंधी चल सकती है। बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसी प्रकार 11 जून को सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने 12 जून को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और भीलवाड़ा में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट बताया है।

Exit mobile version