24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर में आज कोतवाली थाना पुलिस ने बिलड़ी गांव में उप चुनाव के तहत की गई नाकेबंदी के दौरानएक बाइक सवार युवक से 7.50 लाख की राशि जब्त की। यह युवक नकदी के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब गहन पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाने के सीआई भगवानलाल ने बताया कि चौरासी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिलड़ी में नाकेबंदी थी। इस दौरान डूंगरपुर शहर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकवाया गया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास बैग से पुलिस को कैश मिला। इसके बारे में जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो कैश को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने युवक से 7.50 लाख की राशि जब्त कर ली। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कैश के बारे में युवक से पूछताछ कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बगावती चिखली प्रधान पति बदामीलाल को बाप ने किया निष्कासित 15 लाख की अवैध शराब जब्त,कट्टों की आड़ में छुपाकर ले जा रहे थे गुजरात