Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा में मीडिया को आईना दिखा रहा सीएमएचओ का भाईचारे वाला ‘‘डबल इंजन’’

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में दो सीएमएचओ मीडिया की निगाहों में खटक रहे हैं व उन पर खूब खबरें भी बन रही हैं। कल मीडिया रिपोर्ट के आधार पर खबरें चलीं कि दो सीएमएचओ होने से परेशानी हो रहे हैं। उनका आपस में भी मतभेद व कथित विवाद चल रहा है। पावर टसल हो रही है। इस बारे में आज हमने वस्तुस्थित जानीं तो पता चला कि यहां पर भाई चारे वाला डबल इंजन चल रहा है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। एक सीएमएचओ तबादले के बाद आए हैं तो दूसरे रिटायरमेंट करीब होने से हाईकोर्ट में जाकर पद पर लौटे हैं। दोनों एक ही कक्ष में बैठकर काम कर रहे हैं व उनका कहना है कि सरकारी व्यवस्था के तहत जो भी आदेश आएगा, उसकी अनुपालना की जाएगी। एक सीएमएचओ ने बताया कि बांसवाड़ा के एक समाचार पत्र में खबर छपने के बाद दोनों चैंक गए कि इस तरह की गलत रिपोर्टिंग आखिर कैसे की जा सकती है। इस खबर में ऐसा संवाद बताया गया जैसे दोनों आमने सामने हो गए हों व विवाद हो गया है। इससे अधिकारियों व उच्च स्तर पर भी उनकी छवि का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि वार्तालाप में छवि खराब करने की नीयत से छपी खबर का जब दोनों ने अपने हस्ताक्षरों से एक पत्र जारी कर संबंधित को व अधिकारियों को भेजा तो उल्टे खबर प्रकाशित की गई कि आदेश पर दोनों के हस्ताक्षर कर रहे हैं। सीएमएचओ ने कहा कि दोनों डाक्टर एक ही कक्ष में प्रेम से बैठे हुए हैं व कार्य सुचारू रूप से हो रहा है। यह सरकार का डिसिजन है। लेकिन कुछ मीडिया समूह जान बूझकर छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं व डिपार्टमेंट की बदनामी भी हो रही है। जब हमने ये इनफोर्मेशन मीडिया समूह को भेजी तो उन्होंने पत्र की मूल चीत तो खबर से गायब कर दी, उल्टे कुछ निराधार तथ्यों के साथ एक और समाचार प्रकाशित कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों निजी वाहन से ही आए और गए मगर सरकारी वाहन बताया गया। आपको बता दें कि इनमें से एक सीएमएचओ का रिटायमेंट केवल 11 महीने बाद ही है।

Exit mobile version