24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में डमी कैंडिडेट प्रकरण सामने आने के बाद भूचाल आया हुआ है। इस मामले में वहां की सजग पुलिस हर दिन एक नए खुलासे कर रही है लेकिन शिक्षा विभाग अब तक चुप्पी साधे हुए था उसने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शफब अंजुम को एपीओ कर दिया है। अंजुम को जयपुर शासन सचिवालय में उपस्थिति देनी होगी। एपीओ आदेश में कारण तो नही लिखा हैं लेकिन मामला डमी कैंडिडेट से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि भर्ती फर्जी अभ्यर्थी का दस्तावेज सत्यापन करने की जिम्मेदारी डीईओ की रहती हैं। डीईओ अंजुम पर पूर्व में भी गलत तरीके से अपने चहेतों को एपीओ कर मनमर्जी की जगह पर पदस्थापन देने का मामला सामने आ चुका है। वही नियम विरुद्ध विभाग के कार्मिक को अनुचित लाभ देने का मामला भी चर्चा का विषय है। अंजुम ने मंत्रालयिक कर्मचारी की एसीपी जारी कर दी थी जबकि नियुक्ति अधिकारी डीईओ माध्यमिक होता है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.