Site icon 24 News Update

बर्तन नहीं धोने की बात पर लड़े भाई-बहन, गुस्साए पिता ने कर दी मासूम बच्ची की हत्या

Advertisements

24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़। पिता ने अपनी ही 9 साल की मासूम बच्ची की तैश में आकर हत्या कर दी। अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था लेकिन ग्रामीणों ने रोक लिया और राज खुल गया। मंगलवाड़ थाना क्षेत्र का मामला है। पिता ने गुस्से में आकर बच्ची की चोटी पकड़ ली व जमीन पर पटक दी जिससे वह बेहोंश हो गई। उस पर भी नहीं माना और गर्दन मरोड़ दी। सुबह बेटी का अंतिम संस्कार करने रवाना होने लगा। ग्रामीणों को शक हो गया व अंतिम संस्कार नहीं करने दिया अस्पताल में पोस्टमार्टम में राज खुल गया। हत्यारे पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है। थानाधिकारी राम सिंह ने बताया कि संगेसरा निवासी राधा भील (9) का पिता सूरजमल भील ने मर्डर कर दिया। बुधवार रात राधा और उसके बड़े भाई के बीच बर्तन धोने बात पर झगडा हो रहा था। इस पर सूरजमल को इतना गुस्सा आ गया कि बेटी राधा की चोटी पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। राधा बेहोश हो गई। फिर उसकी गर्दन मरोड़ दी। जिससे मौत हो गई। सूरजमल के 5 बच्चे है। दो बेटे और तीन बेटियां। राधा दूसरे नंबर की बेटी है। 6 महीने पहले उसने पत्नी को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था। उसके बाद से घर छोड़ कर चली गई। वह कहां गई इसके बारे में भी लोगों को शक है। कुछ दिन पहले सूरजमल और उसके भाई अमरचंद के बीच में मारपीट हुई थी व 151 में पाबंद किया था।

Exit mobile version