24 न्यूज अपडेट. चूरू। बारात आती उससे पहले ही दुल्हन का अश्लील वीडियो दूल्हे व उसके परिवार के पास पहुंच गया। जब वधू पक्ष ने फोन पर पूछा कि बारात क्यों नहीं आई तो कहा कि अब नहीं आएगी। कारण पूछा तो होंश उड़ गए। अब युवती के दादा की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सूरत (गुजरात) भेजी है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती के दादा ने बताया कि उनका बेटा-बहू और उसके बच्चे गुजरात के सूरत में कपड़े का व्यापार करते हैं। पिछले दिनों उसकी 23 साल की पोती की सगाई सीकर जिले में की गई थी। उसके निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। उन्होंने बताया- 10 नवंबर को घर पर बारात का इंतजार हो रहा था। बारात आते ही निकाह किया जाना था, लेकिन बारात नहीं आई। इस पर उन्होंने दूल्हे के पिता को फोन कर इस बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि बारात नहीं आएगी। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि आपकी पोती का एक अश्लील वीडियो उनको भेजा गया है। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि दुल्हन के किसी और के साथ संबंध हैं।पीड़ित के परिजनों कहना है कि दूल्हे के पिता के आरोप के बाद उन्होंने पोती से पूछताछ की। उसने आपबीती बताई। कहा कि सूरत में जब कॉलेज में पढ़ती थी। तब जीशान (25) निवासी सूरत (गुजरात) पीछा करता था। जबरदस्ती उसके साथ जान-पहचान बनाई और उसके फोटो ले लिए।युवक ने उसकी फोटो को गलत तरीके से मोडिफाई किया और उनको सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर रेप किया। रेप के समय भी फोटो ली और धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। शादी करने का दबाव बनाता था। अब अश्लील वीडियो ससुराल वालों को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा पुलिस ने जारी किया आदेश,गांवो और शहरो के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों,धार्मिक स्थलों पर लगाए सीसीटीवी आम चोखला रेगर समाज ब्रांच गढ़ गहुंली माता पारोली के तत्वाधान में 13 दिसंबर होने जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह एवं धर्मशालाकार्पण कार्यक्रम