उदयपुर। दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट जब उदयपुर में पहुंची तो बम की अफवाह के चलते अलर्ट कर दिया गया। इससे मौके पर पेेसेंजर्स के बीच हडक़ंप मच गया। यह विमान दोपहर 3 बजकर 20 बजे तक एयरपोर्ट पर लैंड हो गया। उसके बाद तुरंत सब यात्रियों को विमान में ही उनके सभी बैग और सामान को छोडक़र सुरक्षित दूरी पर खड़ा कर दिया गया। आर्मी और सुरक्षा कर्मियों ने पोजिशन ली और डॉग स्वॉड को साथ लेकर गए। उसके बाद हर एक बैग की बारीकी से जांच हुई। मेटल डिटेक्टर से भी सामान को गुजारा गया। इसके बाद पूरी की पूरी हवाई जहाज की चेकिंग की गई। सघन जांच के बाद हरी झंडी दे दी गई। विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं पाई गई। आपको बता दें कि आज विमान में उड़ान के दौरान ही उसके अंदर सवार यात्रियों को बताया गया कि वे अपने सामान को एक जगह पर छोड़ कर खुद बताई गई दूरी पर जाकर खड़े हो जाएं। सारे पैसेंजर तुरंत ही अपने-अपने सामान को छोडक़र मौके से चले गए। इसके बाद करीब दो घंटे तक विमान की गहन जांच की गई। आपको बता दें कि यह विमान सेवा दिल्ली से अहमदाबाद वाया उदयपुर उड़ान लेती है। दिल्ली में दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर यह विमान सेवा रवाना हुई व उदयपुर दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर उदयपुर में पहुंची। उदयपुर से रवाना होकर विमान सेवा शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंची। इसी प्रकार पुणे से जोधपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भी एक ई मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग हुई व 45 मिनट तक गहन जांच की गई। तब उसे दिल्ली के लिए रवाना किया। इससे चार दिन पहले 20 अक्टूबर को भी इसी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 343500/- रुपये के कर्की वारन्टों में वर्ष 2020 से फरार वारन्टी परवेज मैसी को किया गिरफ्तार हाईकोर्ट में एकलिंगजी मंदिर सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ याचिका डिसपोज ऑफ हुई, कोर्ट ने पुलिस को कहा-चालान पेश करो