24 न्यूज अपडेट.सलूम्बर। सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों की ओर से घर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गनीमत रही कि गर्मी की वजह से महिला व उसका परिवार बाहर सोया हुआ था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल पीड़िता जमना कालबेलिया निवासी सदकडी के घर पर रात 12 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश घर पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले करके भाग निकले। गर्मी की वजह से महिला बाहर सोई हुई थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।आग से तीन मोटरसाइकिलें ,चार बकरियां व घर मे पड़ा सारा सामान जलकर खाक हो गया।महिला ने बताया कि घर मे 1किलो के आसपास चांदी के जेवरात व नकदी भी आग की भेंट चढ़ गए।बाद में परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाई । फिलहाल कालबेलिया समाज मे आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर सेमारी थाना पुलिस ने भी अनुसंधान शुरू किया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयकारों और उल्लास के साथ चार धाम की यात्रा को रवाना हुआ 52 श्रद्धालुओं का जत्था फर्जी पुलिस बन इंस्टा-आईडी पर लिखा -मैं पुलिसवाला हूं, मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराउंगा, याद करना तूफानी बारिश में भी सुरक्षा करने आउंगा, मामला दर्ज