Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। शहर से सटे बडग़ांव में बुधवार को गवरी में गड़ावण की रस्म देखने अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। दिनभर खेड़ा माता चौक पर गवरी नृत्य हुआ। इसमें कपड़े के बने हाथी की सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। दोपहर बाद गवरी कलाकार नाचते हुए अपार जनसमूह के साथ गांव के कुम्हार के घर पहुंचे। यहाँ से मिट्टी के बने हाथी पर सवार गौरज्या माता को शोभायात्रा के रूप में आशापुरा माता जी मंदिर लाया गया। यहां रात भर माता जी की पूजा अर्चना हुई। गुरुवार को वलावण की रस्म होगी। इसमें हाथी पर सवार गौरज्या माता को जल में विसर्जित किया जाएगा। इसके साथ ही गवरी का समापन हो होगा।

