24 न्यूज अपडेट.नेशनल डेस्क। बजट के बाद शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ डूब गए है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ 79224.32 अंकों पर आ गया है। सेंसेक्स 80,724.30 अंकों पर ओपन हुआ था.। निफ्टी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ देखा जा रहा हैं निफ्टी 232.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। रिलारयंस के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गए हैं तोएलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। बताया गया है कि कैपिटल गेन पर टैक्स बढ़ाने से मार्केट में एक निगेटिव सेंटिमेंट दिखा, जिससे बाजार में गिरावट आई। हालांकि, लंबे समय में ये सेंटिमेंट पॉजिटिव हो जाएगा क्योंकि इसका छोटे निवेशकों पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, बड़े निवेशकों के लिए भी 2.5 परसेंट टैक्स बढ़ने से कोई खास असर नहीं पड़ेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 25 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर के तहत किया वृक्षारोपण रक्तदान महादान चेरिटेबल ट्रस्ट एवं मार्निंग वाकर ग्रुप ने किया वृक्षारोपण टेलीकॉम कंपनियां पूरे साल बढ़ाएंगे टैरिफ, मिनिमम 300 रूपए प्रति यूजर चपत लगाने का लक्ष्य, इस मुद्दे पर लोकसभा विधानसभा में चर्चा क्यों नहीं?? क्या इसलिए कि कंपनियां देती हैं मोटा चंदा ?