24 न्यूज अपडेट.नेशनल डेस्क। बजट के बाद शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ डूब गए है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ 79224.32 अंकों पर आ गया है। सेंसेक्स 80,724.30 अंकों पर ओपन हुआ था.। निफ्टी करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ देखा जा रहा हैं निफ्टी 232.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। रिलारयंस के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गए हैं तोएलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। बताया गया है कि कैपिटल गेन पर टैक्स बढ़ाने से मार्केट में एक निगेटिव सेंटिमेंट दिखा, जिससे बाजार में गिरावट आई। हालांकि, लंबे समय में ये सेंटिमेंट पॉजिटिव हो जाएगा क्योंकि इसका छोटे निवेशकों पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, बड़े निवेशकों के लिए भी 2.5 परसेंट टैक्स बढ़ने से कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
बजट के बाद शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1200 अंका टूटा, निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़

Advertisements
