24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। बेंगलूरू में गजब की बात सामने आई। बच्चे ने अच्छा भोजन करने के लिए गजब की तरकीब निकाली जिससे पुलिस का सिर चकरा गया। बच्चे को चाइल्डकेयर सेंटर का भोजन अच्छा लगता था। वह फुटपाथ पर खड़ा हो जाता था। पुलिस उसे चाइल्डकेयर सेंटर भेज देती थी। पुलिस ने बताया कि उसने यह तरकीब कई बार दोहराई। लड़के का पिता शराबी है और मां मजदूरी करती है। लड़के को पढ़ाई में रूचि नहीं है। वह रोज घर से अच्छा भोजन करने की लालसा लेकर फुटपाथ पर खड़ा हो जाता। लोग बच्चे को अकेला सड़क पर देख कर पुलिस को बताते। बच्चा पुलिस को माता-पिता और घर के बारे में कुछ नहीं बताता था। हारकर पुलिस नजदीक के बाल मंदिर (चाइल्डकेयर सेंटर) ले जाकर छोड़ देती। यहां पर बच्चे को भरपेट अच्छ खाना खाने को मिल जाता। बच्चे की रोज की यह आदत बन गई। बच्चे को अट्टीबेले, सरजापुर और होसाकोटे पुलिस चाइल्डकेयर सेंटर वालों को सौंप चुकी है। बेंगलुरु की शंकरपुर पुलिस ने बच्चे का सही ठिकाना का पता लगा लिया और माता-पिता को सौंप दिया। बेंगलुरू दक्षिण डिवीजन के डीसीपी लोकेश बी जगलासर ने बताया कि बच्चा लंच और टिफिन पाने की उम्मीद में एक दिन घर से बालमंदिर (चाइल्डकेयर सेंटर) जाने के लिए रात को निकला था। ठीक उसी वक्त बेंगलुरु की शंकरपुर पुलिस की नजर पड़ी। इंस्पेक्टर उदयराव ने बच्चे से पूछताछ की. बच्चे ने कहा कि, वह अपने माता-पिता को नहीं जानता है। पुलिस ने ले जाकर चाइल्डकेयर सेंटर को सौंप दिया और माता-पिता को खोजने के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की। पुलिस की बच्चे की माता-पिता को खोजने की तलाश पूरी हुई। एक दिन उसके माता-पिता अट्टीबेले पुलिस स्टेशन पहुंचे. पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कसाई प्रेमी ने प्रेमिका के 50 टुकड़े किए, जंगल में कुत्ते को शरीर के अंग खाते मिले तो हुआ खुलासा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के घर ईडी का छापा