24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। चौरासी विधानसभा सीट से कल निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले चिखली प्रधान के पति बदामीलाल को बाप पार्टी ने निष्कासित करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दियार है। कल इस नामांकन से खलबली मच गई थी व तब से उनका निष्कासन तय माना जा रहा था। आज बाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने देर रात को निष्कासन के आदेश जारी कर दिए हैं। इस सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने अनिल कटारा को प्रत्याशी घोषित किए गया है। यहां पर प्रबल दावेदार के रूप में माने जा रहे पोपटलाल खोखरिया की बगावत को तय माना जा रहा था लेकिन बाप पार्टी के आला नेताओं की समझाइश के बाद वे मान गए। इस बीच अचानक चिखली प्रधान शर्मिला के पति बदामीलाल ताबियाड़ मैदान में आ डटे। यह किसी पार्टी का एक्शन प्लान माना जा रहा है जिसमें पोपटलाल के मान जाने से खलबली मची हुई है। आदेश कल रात को ही जारी कर दिए गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने आदेश में लिखा है कि अनुशासन नियमावली, जनप्रतिनिधि सलेक्शन प्रणाली, सामाजिक व्यवस्था की अवहेलना की गई है। समाज विरोधी कृत्य करने वाले लोगों के बहकावे में आकर भारत आदिवासी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के क्षेत्र में भ्रम फैलाने की कोशिश की है। चौरासी विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय नामांकन भरने पर बदामीलाल ताबियाड़ को पार्टी से तत्काल निष्कासित किया जाता है। इधर, बताया जा रहा है कि एक दल की ओर से बाप में तोड़फोड़ के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं लेनिक सफल नहीं होने पर इस तरह की रणनीति अपनाई जा रही है। इसमें आज शाम तक और भी नामांकन करवाए जा सकते हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading