24 न्यूज अपडेट उदयपुर। फोन खो जाए तो लगता है कि जिंदगी का चैन और सुकून चला गया है। पूरी लाइफ ही ठप हो जाती है। सारे काम रूक जाते हैं। सब कुछ जीरो हो जाता है। इसकी पीड़ा वही समझ सकता है जिसका फोन खोता है। और जब फोन के वापस मिलने की जो खुशी और सुकून है वो शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। दिल से दुआएं निकलती हैं। लेकिन उससे भी बड़ा सुकून है किसी का खोया हुआ फोन वापस लौटाना, वो भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि 1 लाख का आईफोन। उदयपुर के एक युवक मोहम्मद इब्राहिम ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए आई फ़ोन को उसके मालिक तक पहुँचाया। बीती रात दूध तलाई पर इब्राहिम को आईफोन मिला था जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है। ईमानदार और अल्लाह के सच्चे बंदे मोहम्मद इब्राहिम आज सुबह यह आई फोन को लेकर सूरजपोल थाने पहुंचे। वहां पर मोबाइल मालिक को बुलाया गया। इस दौरान पुलिस के सामने ही ईमानदार युवक ने आई फोन उसके मालिक को सौंप कर खुशियां लुटाते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की। साथ ही वीडियो में हिदायत भी दी कि अपने दूरभाष यंत्र को संभाल कर रखें और आपको कभी किसी का फोन मिले तो इसी तरह से ईमानदारी की मिसाल पेश करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फैसला आपका, जिंदगी आपकी…….देखें धूम्रपान करने वालों के फैंफड़ों का क्या होता है हाल….. ’मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- प्रदेश में हीटवेव का दौर जारी है, बालाजी से की है प्रार्थना, 4 जून को परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे