उदयपुर में हिंदू नव वर्ष पर आज भव्य शोभायात्रा के बाद चेतक सर्कल स्थित गांधी ग्राउंड में धर्मसभा हुई। इस सभा में आने वाले लोगों पर फूल बरसाने के लिए खास तौर पर हेलिकॉप्टर मंगवाया गया था मगर यही लोगों के लिए मुसीबत बन गया। फूल बरसाने आए हेलीकॉप्टर ने लोगों की सांसें उंची-नीची कर दी। धर्मसभा में जैसी ही हेलिकॉप्टर मंडराया तो वहां पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर स्वागत किया, उसके बाद फूल बरसाने लगे तो कई लोग खड़े होकर नजारा देखने लगे। मगर हेलीकॉप्टर फूल बरसाते-बरसाते अचानक ग्राउंड का चक्कर लगाने के बाद जब मंच पर फूल बरसाने पहुंचा तो नजारा ही बदल गया। हेलीकॉप्टर पुष्प बरसाते हुए काफी नीचे तक आ गया। इससे हेलिकॉप्टर की पंखुडिय़ों ने हवा का ऐसा दबाव पैदा किया कि फूल तो कहीं रह गए और चारों तरफ मिट्टी के गुबार उठ गए। मंच पर मौजूद मेहमान तक सकपका गए। मंच पर लगे पोस्टर बैनर नीचे गिर गए। टेंट और दरियां भी हवा के दबाव में लहराने लगे। स्टेज और चारों तरफ लोगेां की आंखों मं धूल ही धूल सन गई। एक बार चक्कर लगाने के बाद जब दूसरी बार हेलिकॉप्टर फिर आया तो फिर यही नजारा पेश आया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से खुद को धूल से बचाया। इसके बाद मंच से कहा गया कि भाई हेलिकॉप्टर को जरा ऊपर रखिये। चारों तरफ धूल ही धूल हो गई, लोग यहां-वहां पर बचते बचाते हुए दिखाई दिए। गनीमत रहे उस दौरान कोई हादसा नही । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देख लीजिए फर्जी खेल प्रमाण पत्र देने वालों की लिस्ट, कहीं कोई परिचित तो नहीं! सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव का माफीनामा खारिज, तीनों अफसरों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश