24 न्यूज़ अपडेट. उदयपुर। ऋषभदेव थाना क्षेत्र में कीका भाई धर्मशाला रोड पर स्थित शिव कृपा फर्नीचर शॉप में आज आग लग गई। दुकान की तीसरी मंजिल पर दोपहर में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आग से वर्कशॉप में रखी फर्नीचर बनाने की मशीन, कटर मशीन सहित सोफे, बैड आदि जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान हो गया। वर्कशॉप में एक मजदूर फर्नीचर का काम कर रहा था। बाकी लोग बाहर किसी काम से गए थे। अचानक आग लगी और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। तुरंत मजदूर जान बचाकर बाहर दौडा चला आया व आसपास लोगों से मदद मांगी। लोगों ने अपने स्तर पर इधर-उधर से पानी लाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपखंड कार्यालय और नगर पालिका है लेकिन अब तक फायर बिग्रेड नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार बड़ी आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें बड़ा नुकसान उठाया पड़ा है। समय रहते आग बुझाई जाती तो नुकसान कम हो सकता था लोगों ने आक्रोष जताते हुए फायर बिग्रेड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रांजिट पास समाप्त करना लघु उद्योग भारती के सतत प्रयासों का परिणाम: जोशी कौशल विकास के लिए एकीकृत नीति बनाई जाए- मन्नालाल रावत सांसद रावत ने युवाओं में कौशल विकास का मुद्दा संसद में उठाया