24 न्यूज अपडेट उदयपुर . इस प्रथम कावड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग में 11 शिवालयों का अभिषेक किया जाएगा साथ ही यात्रा से पूर्व सभी भक्तजन सुंदरकांड का पाठ कर कावड़ की शुरुआत करेंगे ।कावड़ यात्रा के सहसंयोजक हर्षवर्धन सिंह जी केलावत ने बताया कि प्रथम कावड़ यात्रा को भव्य-दिव्य रूप देने के लिए आराध्य देव गणपति महाराज श्री बोहरा गणेश जी का आवाहन कर उन्हें निमंत्रण देने का कार्यक्रम आज दोपहर में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर पोस्टर विमोचन कर उपस्थित भक्तजनों को यात्रा से अधिक से अधिक जुड़ने का आवाहन किया गया ।पोस्टर विमोचन के दौरान कार्यक्रम के सहसंयोजक शक्ति सिंह जी राणा, उमेश जी नागदा, मनीष जी खंडेलवाल, प्रकाश जी, पुष्कर जी जोशी, राहुल जी, हेमंत जी नागदा, राजकुमार सेन, विजय सिंह जी, राहुल जी खटीक, ओम जी भोई, पवन जी नागदा, जगदीश जी, अजय जी, प्रकाश जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।यात्रा संयोजक राजेंद्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर शहर सहित चिकलवास, पालड़ी, लोयरा, बड़गांव, देवाली, फतेहपुरा, भुवाणा, बेदला सहित आसपास के सभी गांवों में वामेश्वर महादेव अत्यंत श्रद्धा के केंद्र हैं । सावन के इस पवित्र माह में सभी गांव और क्षेत्र वासियों ने कावड़ यात्रा का आयोजन प्रथम बार करने का निर्णय लिया है। सभी क्षेत्रवासी कावड़ यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक है। माता-बहने तथा बच्चे भी कावड़ लेकर आराध्य देव वामेश्वर महादेव का अभिषेक करने के लिए लालायित है । इस कावड़ यात्रा बाबत एक बैठक मनोहरपुरा स्थित ईडाणा माता मंदिर पर आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के लोगों ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की बात कही साथ ही लगभग 50 कावड़ियों का रजिस्ट्रेशन हाथों हाथ किया गया। आने वाले समय में हर क्षेत्र के भागीदारी सुनिश्चित कर कावड़ यात्रा को भव्य-दिव्य रूप देने के लिए घर-घर जाकर पीले चावल बांटने का कार्य वामेश्वर महादेव विकास संगठन द्वारा किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वल्लभनगर पालिका क्षेत्र से गुमानपुरा गांव को नहीं हटाया तो होगा चुनाव बहिष्कार- आंदोलनकारी ग्रामीण श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड की कार्यकारिणी घोषित, ओमशंकर श्रीमाली बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजसमन्द के दिनेश श्रीमाली बने महामंत्री