Advertisements
24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाहरवी कक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हुआ जिसमें कई बेटियों ने बाजी मार मेवाड़ का नाम रोशन किया। मेवाड़ की भी कई बेटियों ने नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। उदयपुर की एक बेटी जिसने विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत अंक लाकर मेवाड़ का नाम रोशन किया। फतहनगर इलाके के विशनपुरा की रहने वाली भूमिका राणावत ने विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर उदयपुर और मेवाड़ का मान बढ़ाया है । जैसे ही परिणाम आया तो परिवार में भी खुशी के ठिकाने नहीं रहे परिवार के लोगों ने मुंह मीठा करा कर माला पहनकर भव्य स्वागत किया। भूमिका के बायोलॉजी विषय में 100में 100 अंक मिले हैं। भूमिका ने बताया उसने दिन का समय हो या रात मन लगाकर पढ़ाई की जिससे 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

