Site icon 24 News Update

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित: अजमेर रीजन 10वें स्थान पर, सीकर की खुशी शेखावत ने 500 में से 499 नंबर प्राप्त किए

Advertisements

24 News Update अजमेर/जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल अजमेर रीजन का कुल परिणाम 90.40% रहा है, जिससे यह देश के 17 रीजन में 10वें स्थान पर है। पिछले साल भी अजमेर रीजन इसी पोजिशन पर था, लेकिन इस बार रिजल्ट में 0.87% का सुधार देखा गया है।
खुशी शेखावत का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली खुशी शेखावत ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80% स्कोर किया है। खुशी ने अपने चार विषयों – इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी और पेंटिंग में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि इंग्लिश में 99 अंक मिले।
अजमेर रीजन का प्रदर्शन
2023: 89.53%
2024: 90.40% (0.87% की बढ़ोतरी)
कुल छात्र: 1 लाख 30 हजार से अधिक
रिजल्ट सुधार के लिए नई प्रक्रिया
CBSE ने इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब विद्यार्थी पहले अपनी जंची हुई उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त कर सकते हैं और फिर मार्क्स वेरीफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने 2 मई को इस संबंध में आदेश जारी किए थे।
बदलाव की मुख्य बातें:
पहले चरण में उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी उपलब्ध होगी।
इसके बाद अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इससे विद्यार्थियों को अपनी कॉपी में की गई मूल्यांकन की त्रुटियों का पता लगाना आसान होगा।

बिना कोचिंग मिली जयपुर की यशस्वी को सक्सेस

जयपुर के मानसरोवर स्थित केंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल की स्टूडेंट यशस्वी भारद्वाज ने कक्षा 12वीं आर्ट्स में 99% अंक हासिल किए हैं।

Exit mobile version