24 न्यूज अपडेट. नेशनल डेस्क। गुजरात में मानसून आ चुका है। मध्यप्रदेश में 2 से 3 दिन बाद मानसून की एंट्री होने की संभावना है। इससे राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी आज से ही असर दिखाना शुरू करने वाली है। आज दक्षिणी राजस्थान के सभी जिलों में आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को सूरत, बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, नवसारी, वलसाड समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इधर, राजस्थान में आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अधिकतर जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्रदेश के कई भागों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है. 18 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं पर आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. जहां तक तापमान की बात है, राजस्थान के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। अजमेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 41.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 42.2 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 43.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 43.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 40.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 42 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 42 डिग्री, डूंगरपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 38.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 41 डिग्री सेल्सियस, पाली में 39 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 14 06 2024 Epaper- 104 24 News Update 15 06 2024 Epaper- 105