24 न्यूज अपडेट भीलवाड़ा। महेश शिक्षा सदन स्कूल की पहली और दूसरी मंजिल पर बना बरामदा अचानक गिर गया। कमरों के बाहर बना ये बरामदा करीब 100 से 80 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा था। बताया जा रहा है कि पुराना निर्माण और बरसात की सीलन के कारण बरामदा ढह गया। रविवार सुबह यह हादसा हुआ। रोडवेज बस स्टैंड के निकट महेश शिक्षा सदन स्कूल में हादसे के दौरान रविवार की छुट्टी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया। स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देने से मना कर दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जेसीबी मशीन व अन्य मजदूरों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों की मेहनत की कमाई से मोटी मोटी फीस तो वसूल कर लेते हैं लेकिन मेंटेनेंस की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसी के चलते आज स्कूल बिल्डिंग का बरामदा गिर गया। गनीमत रही की रविवार के चलते छुट्टी थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था और कई स्टूडेंट इसकी चपेट में आ जाते। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुस्कान क्लब ओपन वरिष्ठ नागरिक देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रील बना रहे 7 युवकों की डूबने से मौत, बाणगंगा नदी में नहाने उतरे थे, मरने वालों में तीन चचेरे भाई