24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। अब अंतरराज्यीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत इंटरस्टेट पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत 18 अप्रैल 2025 को उदयपुर से की गई, जिससे दूसरे राज्यों के मरीज भी अब उदयपुर में इस योजना के तहत निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे।इस सेवा का पहला लाभार्थी मध्यप्रदेश के नीमच जिले से आए 60 वर्षीय भेरूलाल रेगर बने, जिन्हें गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिनी सुखवाल की यूनिट में भर्ती किया गया है। इससे पहले एक मरीज को पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, उमरड़ा में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया था। इसके अलावा दो अन्य मरीज पैसिफिक हॉस्पिटल बेदला में भी उपचार के लिए भर्ती हैं।गंभीर रोगों के इलाज के लिए मिलेगी सुविधामुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बामानिया ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी राज्य सीमाओं से बाहर जाकर भी आसानी से इलाज करवा सकेंगे। इंटरस्टेट पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों के मरीज लाभान्वित होंगे, विशेष रूप से वे मजदूर जो दूसरे राज्यों में काम करते हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राजस्थान के मरीज भी अन्य राज्योंकृजैसे गुजरातकृमें जाकर इसी योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज करवा सकेंगे। राज्य में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।मेडिकल टूरिज्म का उभरता केंद्र बन रहा है उदयपुरइंटरस्टेट पोर्टेबिलिटी सेवा की शुरुआत के साथ ही उदयपुर जिले ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिले के प्रमुख निजी अस्पतालों में अब न केवल राजस्थान बल्कि अन्य राज्यों के मरीज भी इलाज के लिए पहुंचने लगे हैं। इससे उदयपुर धीरे-धीरे मेडिकल टूरिज्म के हब के रूप में उभरता जा रहा है।गीतांजली हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि योजना के तहत इलाज की प्रक्रिया अब और भी सरल और सुलभ हो गई है, जिससे मरीजों को न केवल वित्तीय राहत मिलेगी बल्कि गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अस्थियों के विसर्जन बाद यज्ञ किया उदयपुर से ब्रजधाम की आध्यात्मिक यात्रा सम्पन्न, अग्र बृज रज परिवार ने की वृंदावन परिक्रमा