30 किलो थैलियों को जब्त तक कर वसूले 12000 रुपए।निगम आयुक्त ने फिर जारी की अपील, प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े के थैले का करे उपयोग।उदयपुर। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा की टीम द्वारा केवल शहर कोट अंदर से 30 किलो सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर 12000 रुपए की शास्ती वसूली गई। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती करने हेतु लगातार अभियान चलाए गए है। निगम द्वारा कई बार जनजागरण कर प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग करने का आग्रह भी किया गया था। गुरुवार को निगम ने पहली बार अभी तक का सबसे बड़ा अभियान चलाकर पूरे शहर में एक साथ एक समय कार्रवाई को अंजाम देते हुए 60 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया। इसके बाद लगातार कार्यवाही करने की चेतावनी भी निगम द्वारा जारी की गई। फिर भी शहर के कुछ व्यवसायियों द्वारा आदेश की पालना नहीं कर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का उपयोग किया जा रह है जो अनुचित है।शहरकोट भीतर हुई कार्यवाही।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शनिवार को शहर कोट अंदर जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, मंडी आदि क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली को जब्त किया गया। कार्रवाई में कुल 30 किलो प्लास्टिक की थैली जब्त की गई जिस पर निगम द्वारा₹12000 की शास्ती वसूली गई, साथ ही सभी को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। आयुक्त ने अपील कर फिर मांगा सहयोग।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर के सभी व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। शहरवासियों से कपड़े की ठेली या पेपर बैग का उपयोग करने हेतु प्रेरित करें। आयुक्त ने कहा कि निगम ने पहले भी अपील जारी कर कहा था कि हमारा का उद्देश्य व्यापारी वर्ग से धन वसूली करना नही है, लेकिन माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करवाने में सख्ती जरूरी है। प्लास्टिक के उपयोग को लेकर एनजीटी द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अतः सभी शहरवासी निगम के इस अभियान में सहयोग देकर अपना नैतिक दायित्व का निर्वहन करें। आयुक्त ने कहा कि कई स्वयं सेवी संस्थाएं, मीडिया जगत जन जागरण अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। कपड़े, झूट के बैग भी बांटे गए हैं। अब हमें अपनी आदत को सुधार कर प्लास्टिक के उपयोग को बंद करना होगा।लगातार जारी रहेगा अभियान। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट किया है कि अब से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में किसी भी प्रतिष्ठान पर आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए जाने पर नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाथीपोल लोहा बाजार में आयरन गोदाम से हुई नकबजनी के मामले में महज 48 घंटो में किया खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफतार पत्रकार के लिए पहले राष्ट्र फिर परिवार और समाज: सैनी