24 न्यूज अपडेट. हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर या तिरुपति मंदिर में शुद्धि के लिए महाशांति यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह 6 से 10 बजे तक चले पंचगव्य प्रोक्षण हुआ। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड की ओर से 20 पुजारियों ने इसे किया। अनुष्ठान में लड्डू और अन्नप्रसादम रसोई की पंचगव्य शुद्धि की गई। मंदिर के मुख्य पुजारियों में से एक कृष्ण शेषाचल दीक्षितुलु ने मीडिया से कहा कि “सरकार एक प्रस्ताव लेकर आई कि मंदिर को शुद्ध करने के लिए क्या किया जाए। इसलिए, हम शांति होम करने के प्रस्ताव के साथ प्रबंधन के पास गए। सुबह 6 बजे हम सभी भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद और अनुमति लेने के लिए गर्भगृह में गए। अब सब कुछ शुद्ध हो गया है, मैं सभी भक्तों से अनुरोध करता हूं कि उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। भगवान बालाजी के दर्शन करें और प्रसाद घर ले जाएं।“ आपको याद दिला दें कि राज्य सरकार ने तिरुपति मंदिर के लड्डुओं की जांच के लिए एक एसआईजी का गठन किया है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी ने 18 सितंबर को कहा था कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। इसके अगले दिन एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया। इसके बाद से यह हंगामा हो रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आप’ की कसम :ःः आतिशी बनी खड़ाऊं सीएम,केजरीवाल की कुर्सी खाली छोड़ी, कहा- जैसे भरत ने सत्ता संभाली वैसे मैं दिल्ली संभालूंगी सुप्रीम कोर्ट बोला- चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना, डाउनलोड करना अपराध:मद्रास हाईकोर्ट का फैसला पलटा; कहा- अदालतें इस शब्द का इस्तेमाल भी न करें, बाल यौन शोषण सामग्री देखने में बच्चों का यौन शोषण करने की इच्छा निहित