Site icon 24 News Update

पेट्रोल पंप पर आंखों में मिर्च झोंक कर लाखों की लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. चित्तौड़गढ़। पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल रुपए और बाइक लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पेट्रोल पम्प पर सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डाल रुपए और बाइक लूट के फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एक नाबालिग को डिटेन किया है। आरोपियों ने घटियावली के अलावा निंबाहेड़ा में भी दो लूट की वारदात स्वीकार की। तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। शंभूपुरा में 26 अप्रैल को घटियावली स्थित पेट्रोल पंप पर चार बदमाशों ने पेट्रोल भरवाकर सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 2600 रुपए लूट लिए। सेल्समैन की बाइक भी ले गए। पुलिस ने मड़ियाखेड़ी, निंबाहेड़ा निवासी कन्हैयालाल उर्फ राकेश पुत्र ओंकार लाल नायक और जावद, नीमच हाल उखलिया निवासी विशाल पुत्र ओमप्रकाश बारेठ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को डिटेन किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। पूछताछ में बताया कि दोनों ने घटियावली के अलावा निंबाहेड़ा नायरा पेट्रोल पंप पर भी मेनेजर की आंखों में मिर्ची डाल कर और पिस्टल दिखाकर दो लाख 35 हजार रुपए, गादोला से निंबाहेड़ा रोड़ पर समूह लोन एजेंट की आंखों में मिर्ची डालकर 20 हजार रुपए लूट लिए थे। इस कार्रवाई में शंभूपुरा थानाधिकारी ठाकरा राम, एएसआई रईस मोहम्मद, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल रामकिशन, मुकेश, लोकेश, कोतवाली निम्बाहेड़ा के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल जगदीश शामिल थे।

Exit mobile version