Site icon 24 News Update

4 साल से था फरार 15 हजार का था इनाम, पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी पकड़ा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, बांसवाडा। बांसवाड़ा में 2021 में पेट्रोल पंप लूट हुई थी जिसका एक आरोपी अब पकड़ा गया हैं। इस फरार इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है व इसमें 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। तीसरे आरोपी की पुलिस को 4 साल से तलाश थी। थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 55 लाख रुपए की लूट की वारदात 2021 में हुई थी। प्रथम उर्फ चुल्लू पुत्र यशपाल जैन निवासी राती तलाई और गोविंद सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह चौहान राजपूत निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया गया था जबकि तीसरा मनशाक्य पुत्र राजकुमार शाक्य निवासी पुष्पा नगर हाउसिंग बोर्ड मूल निवासी शिवरई थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश फरार हो गया था जो चार साल बाद पकड़ में आया हैं उस पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। चार साल से वो बैंगलुरु और आसपास के शहरों में रह रहा था।

Exit mobile version