Site icon 24 News Update

पेंशन प्रकरण बनाने के लिए मांगी रिश्वत, शिक्षाकर्मी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते बिछीवाड़ा ब्लॉक में आरा स्कूल के शिक्षाकर्मी को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह शिक्षाकर्मी 9 महीने पहले रिटायर्ड हुए अपने ही साथी शिक्षाकर्मी के पेंशन प्रकरण को तैयार कर भेजने के बदले में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। एसीबी के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बिछीवाड़ा ब्लॉक के रिटायर्ड शिक्षाकर्मी ने शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि 31 जनवरी को शिक्षाकर्मी की पोस्ट से रिटायर्ड हुआ। इसके बाद पेंशन प्रकरण तैयार करने आरा स्कूल में उसका ही साथी शिक्षाकर्मी रमेशचंद्र कोटेड 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत पर एसीबी की ओर से जाल बिछा कर शिकायत की पुष्टि करवाई गई। शिक्षाकर्मी रमेशचंद्र कोटेड रिश्वत मांग रहा था इस बात की पुष्टि हो गई। इस पर एसीबी ने जाल बिछा कर ट्रेप कर लिया। शिक्षाकर्मी ने उसको रिश्वत की राशि के साथ सिंटेक्स तिराहे पर बुलाया। एसीबी की टीम वहां पर पहले से मौजूद थी। पीडित ने जैसे ही 10 हजार रुपए की रिश्वत की राशि आरोपी शिक्षाकर्मी रमेशचंद्र कोटेड को दी,एसीबी की टीम ने शिक्षाकर्मी रमेशचंद्र कोटेड को धर दबोचा। एसीबी की टीम ने शिक्षाकर्मी से रिश्वत में दिए 10 हजार रुपए बरामद किए।

Exit mobile version