24 न्यूज़ अपडेट शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलने के लिए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों ने महादेव मंदिर में दुग्ध, पंचामृत, जलाभिषेक, हवन आहुति देकर पूजा अर्चना कर दीर्घायु जीवन की कामना की।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडल पदाधिकारियों ने विजयपुर के हजारेश्वर मंदिर, पांडोली के ऋषि मंगरी महादेव, भदेसर के धनेश्वर महादेव, सावा के कमलेश्वर महादेव, बस्सी के नीलिया महादेव, घोसुंडा के धोलेश्वर महादेव, अरनिया पंथ के मायरा महादेव में पदाधिकारियों ने कमाना की है की ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करे एक दूरदर्शी व गरीब ओर वंचित के नेता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की विधानसभा क्षेत्र मे काफी जरूरत है वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में हाजिर होंगे।प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, आजाद पालीवाल, दिनेश सोनी, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत सहित मंडल पदाधिकारीगण जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कपड़े खुलवा मारपीट करने, गांव में बिन्दोली निकालने का वीडियो वायरल खबर लगी तो BDO ने दिखाई तत्परता, बरसो से गंदे पड़े शौचालय को कुछ घण्टो में ही करवाया साफ