Site icon 24 News Update

पुलिस नाकाबंदी में रोकी कार, जांच में मिली 40 लाख की हवाला की रकम

Advertisements


बांसवाड़ा। अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिये अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक एस. परिमला, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला, पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना राजतालाब ने नाकाबंदी र की। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कार में अवैध रूप से हवाले की 40 लाख रुपये की रकम ले जाई जा रही है। पुलिस ने कार व रकम को जब्त किया। पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा से डूंगरपुर की तरफ जा रही कार को मुखबीर की सूचना पर थाने के सामने नाकाबंदी कर रोका गया। तलाशी में उस कार की डिक्की में एक कार्टन में 40 लाख रुपये रखे हुए मिले। वाहन चालक का नाम अनिल पुत्र पवन कटारा निवासी सेमलिया थाना गढ़ी व उसके पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विमल पुत्र नानालाल जैन निवासी परतापुर, गणेश मंदिर के पीछे थाना गढ़ी, जिला बांसवाड़ा बताया। चालक अनिल इस राशि के बारे में कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाया तथा पूछताछ में भी उसने संतोषप्रद जवाब नहीं दिए।

Exit mobile version