24 न्यूज अपडेट उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के खेमपुरा रेलवे लाईन के पास श्री भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व मे अवैध हथियारो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपी रेहान उर्फ कालिया पुत्र श्री रज्जाक 22 साल निवासी पटेल सर्कल दिवान शाह कोलोनी पुलिस थाना सुरजपोल जिला उदयपुर के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस जब्त कर गिरफतार किया गया।
घटनाक्रम पुलिस टीम पुलिस थाना प्रतापगर जिला उदयपुर को सुचना मिली की एक युवक रकमपुरा तालाब की तरफ देशी पिस्टल से लोगो को डरा धमकाकर लुट करने की फिराक में है।
घटना की गंभीरता का देखते हुए श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर, श्री छगन राजपुरोहित (आर.पी.एस.) वृताधिकारी वृत नगर पूर्व उदयपुर के सुपर विजन में श्री भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में सुचना पर थाने से श्री मुकेश कुमार हैड कानि. (शहर) उदयपुर श्री छगन कानिस्टेबल राजुराम, नन्दकिशोर गुर्जर रामस्वरूप रकमपुरा तालाब के पास पहुंचे जंहा एक युवक रकमपुरा तालाब के पास मिला जिनको डिटेन किया जाकर नाम पता पुछा तो उन्हाने अपना नाम रेहान उर्फ कालिया पुत्र श्री रज्जाक खां उम्र 22 साल निवासी पटेल सर्कल दिवान शाह कोलोनी पुलिस थाना सुरजपोल जिला उदयपुर होना बताया। ।। जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गई तो रेहान रेहान उर्फ कालिया के पास एक देशी पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस मिले। पुलिस टीम द्वारा आरोपी रेहान उर्फ कालिया को देशी पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस अपने पास रखने का कारण पुछा तो आरोपी ने देशी पिस्टल व 03 कारतूस से लोगो में आंतक फैला कर लुट करने के लिये खरीदना बताया। आरोपीगण से अवैध देशी पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस जब्त किये जाकर नियमानुसार गिरफतार किया गया। आरोपी से अवैध देशी पिस्टल व 03 जिन्दा कारतुस के खरीद फरोख्त के संक्का में अनुसंधान जारी है।
गिरफतार आरोपीगण
रेहान उर्फ कालिया पुत्र श्री रज्जाक खां उम्र 22 साल निवासी पटेल सर्कल दिवान शाह कोलोनी पुलिस थाना सुरजपोल जिला उदयपुर

