24 न्यूज अपडेट झुंझुनूं। पुलिस सीन रिक्रिएट करवाने घटना स्थल पर गई। इस दौरान दोनों बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने फायरिंग कर दी।एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के ले जाया गया है। ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस सीन रिक्रिएट करने ले गई थी। एक बदमाश के पैर पर गोली लगी है। बताया गया कि मंगलवार को मुख्य आरोपी रिंकू सिंह व विकास को पुलिस सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के महपालवास गांव में मौका तस्दीक के लिए लेकर गई। सीन रिक्रिएट के दौरान छिना-झपटी कर दोनों बदमाश पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चेतावनी दी। लेकिन बदमाश नहीं माने। मुख्य आरोपी रिंकू सिंह के पैर में गोली लग गई। दूसरा आरोपी विकास घायल हो गया। दोनों को सूरजगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से रिंकू सिंह हालात गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया। रिंकू सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 6 अगस्त को अपने बहनोई अमित उर्फ अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी रिंकू की बहन मोनिका ने महपालवास के अमित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी रिंकू इस बात से नाराज चल रहा था।बडा सवाल उठ रहा है कि पुलिस क्या इतनी लापरवाह है कि सीन रिक्रिएट करने गई और वहां पर इतना बड़ा सीन हो गया कि बदमाश भागने का प्रयास करने लगे व पुलिस को गोली तक चलानी पड़ी। इस कार्रवाई से सवाल यह उठ रहा है कि यदि राजस्थान पुलिस इतनी लापरवाही से जांच कार्रवाई कर रही है तो फिर उसका भगवान ही मालिक है। मुख्य कार्रवाई के दौरान छीना झपटी और गोली चलाने का एक्शन समझ में आता है मगर उसका रिपीट सीन हो जाए तो सवाल उठना लाजमी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना पुलिस थाना द्वारा दो देशी कटटा पिस्टल व 10 जिन्दा राउण्ड / कारतुसो सहित तीन अभियुक्तो को किया गिरफतार सत्यनाम सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन सद्गुरु कबीर नवोदय यात्रा राजस्थान 2024